डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (WestIndies) के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में टारगेट पूरा कर जीत दर्ज की।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी
इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज से सबसे अधिक टी-20 मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के साथ अब तक 23 मैच खेले हैं। इसमें उसे 15 में जीत मिली है और 7 में हार वहीं 1 मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है। तीन में उसे हार मिली और 3 मैच के बेनतीजा रहे।

सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी
टारगेट का पीछा करने भारतीय टीम से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, ऋषभ पंत ने भी 26 गेंद में 33 रन की शानदार पारी खेली। वहीं गेदबाजी में पंड्या ने एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने आठवें ओवर में वेस्टइंडीज को पहला झटका ब्रैंडन किंग के रूप में लगा। हार्दिक पंड्या ने उनको बोल्ड किया। इसी के साथ पंड्या टी-20 में 50 विकेट पूरे हुए। वे टी-20 इंटरनेशनल में 500 रन और 50 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।